अघोरेश्वर महाप्रभु के जयकारे से गुंजायमान हुआ परिवेश

 जौनपुर। सामाजिक व आध्यात्मिक संस्था श्री सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस बुधवार को हर्षोल्लास से बनाया गया। इस अवसर पर कन्हईपुर स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थानीय शाखा से प्रात: प्रभातफेरी निकाली गई जो पूरे शहर का भ्रमण करते हुए पुन: शाखा परिसर में समाप्त हुई। प्रभातफेरी में शामिल लोग अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम, गुरूपद बाबा व मां सर्वेश्वरी के जयकारे लगाते चल रहे थे। फूलों से सुसज्जित रथ पर अघोरेश्वर महाप्रभु की दिव्य तस्वीर विराजमान थी। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने महाप्रभु का दर्शन-पूजन किया। सर्वेश्वरी ध्वज पूजन, सफलयोनि का पाठ के पश्चात गोष्ठïी का आयोजन हुआ। जिसमें वक्ताओं ने अघोरेश्वर महाप्रभु के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए सर्वेश्वरी समूह की स्थापना के सम्बन्ध में अपने विचार व्यक्त किये। कहा कि अघोरेश्वर महाप्रभु ने पीडि़त मानवता की सेवा व उनमें आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के उद्देश्य से वर्ष 1961 में सर्वेश्वरी समूह की स्थापना की थी। वह पीडि़तों व जरूरतमंदों की सेवा तथा सहायता को सबसे बड़ा धर्म मानते थे। उन्होंने कुष्ठï रोगियों की खुद अपने हाथों सेवा की। जिसके कारण सर्वेश्वरी समूह का नाम गिनीज व लिमका बुक में दर्ज हुआ। वक्ताओं ने अघोरेश्वर महाप्रभु के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का उपस्थित लोगों से आह्वïान किया। इस मौके पर शाखा उपाध्यक्ष डा0 अरविंद सिंह, मंत्री ओम प्रकाश सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, समरजीत सिंह, शिवपूजन सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्घालु उपस्थित थे। इधर, हरिहरपुर स्थित अधोराचार्य बाबा कीनाराम तपस्थली पर स्थापा दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठï अधिवक्ता कपिलदेव सिंह ने ध्वजारोहण के पश्चात श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि अघोराचार्य बाबा कीनाराम, अघोरेश्वर महाप्रभु व गुरूपद बाबा के आदर्शो से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्या में समूह से जुड़ रहे हैं। इसके कारण आज पूरे देश में इसका विस्तार हो चुका है। इसके पूर्व डा0 अनिल कुमार सिंह ने सर्वेश्वरी ध्वज की पूजा-अर्चना सम्पन्न कराई। इस मौके पर पुजारी बाबा, राजू राम, गोपाल उपाध्याय, प्रमोद जायसवाल, धीरेन्द्र सिंह, विकास, सुनील सिंह, अवनीश, शैलेन्द्र सिंह, रवि विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।

Related

JAUNPUR 5235377888022549053

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item