नगर पालिका बोर्ड की बैठक सम्पन्न

 

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर पालिका परिषद के कार्यालय में बोर्ड की बैठक नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविंद साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में भवन नामांतरण, निकाय सीमांतर्गत होर्डिंग,बैनर इत्यादि लगाये जाने पर शुल्क सहित अन्य विकास कार्यो के प्रस्तावों पर बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में वार्डों के उपस्थित सभासद गणेश गुप्त, दीपक मोदनवाल, धर्मेंद्र सिंह,हरिओम केसरी, राजबहादुर चौरसिया, सौरभ जायसवाल,सूर्यलाल जायसवाल,राजेंद्र कुमार ,घनश्याम, रामयश पटेल,विजय बहादुर जायसवाल श्रीमती आशा साहू, सावित्री देवी,रंजना दुबे, दीपा जायसवाल, सलमा अंसारी,तस्लीमा बानो, सरोजा देवी, नगीना देवी,दुर्गावती देवी,चंद्रिका देवी,चंदा देवी,समेत 22 सभासदगण उपस्थित रहे। इस दौरान श्रीमती मीनाक्षी चतुर्वेदी(अधिशासी अधिकारी), शिवानंद वास्को (अवर अभियंता जल), रामानुज शुक्ला (राजस्व निरीक्षक) , ज्ञान प्रकाश लिपिक, ओंकार नाथ मिश्रा लिपिक,बृजकिशोर यादव,भरत लाल,व मनीष कुमार साहू सहित पालिका के समस्त कर्मचारीगण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item