गुरुवार से शुरू होगी हुसेनाबाद की रामलीला

 

जौनपुर। रामलीला समिति हुसेनाबाद द्वारा 29 सितम्बर से लेकर छह अक्टूबर तक राम की लीला का मंचन किया जायेगा। समिति के लोग पूरी तैयारियां कर ली है । मालूम हो कि यह रामलीला का मंचन मोहल्ले के कलाकारों द्वारा किया जाता है।

नगर के अनुपम रेस्टोरेंट के पास स्थित रामलीला मैदान में 29 सितम्बर को सुंदरकांड एवं पाठ प्रसाद वितरण किया जाएगा।

30 सितंबर को नारद मोह राम जन्म ताड़का वध फुलवारी धनुष यज्ञ का मंचन होगा ,  1 अक्टूबर  शनिवार कैकेई कोप भवन, भारत आगमन , नकटिया खर दूषण वध की सजीव मंचन किया जायेगा।

2 अक्टूबर 2022 रविवार सीता हरण बाली वध लंका दहन अंगद रावण संवाद लक्ष्मण शक्ति की रामलीला खेली जायेगी ।

4 अक्टूबर 2022 मंगलवार कुंभकरण वध मेघनाथ वध सुलोचना सती का मंचन होगा।

 5 अक्टूबर 2022 बुधवार विजय दशमी स्थान नाला भैसासुर जेसीज चौराहा जौनपुर और छह अक्टूबर 2022 गुरुवार भरत मिलाप राजगद्दी होगा।

Related

डाक्टर 2330376956113397800

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item