आम आदमी पार्टी ने खराब सरकारी स्कूल का कलेक्ट्रेट में लगाया प्रदर्शनी मेला

जौनपुर। जनपद के खराब सरकारी स्कूलों की खस्ता हालत को सबके सामने रखने के लिये आम आदमी पार्टी ने शनिवार को प्रदर्शनी मेला लगाया। सरकारी स्कूलों की खराब स्थिति का पदार्फाश करने के लिये यह मेला कलेक्ट्रेट परिसर लगाया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह एवं संचालन जिला महासचिव विनोद प्रजापति ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि कुछ दिन पहले एक प्रतिनिधिमण्डल द्वारा नगर के रसूलाबाद एवं वाजिदपुर तिराहे के पास खराब व जर्जर व्यवस्था में स्थित प्राइमरी स्कूल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला गया। इसके बाद प्रशासन द्वारा उसे बंद करा दिया गया जबकि ऐसा गलत है। उसे बन्द करने के बजाय उसमें सुधार करना चाहिए था। इसी तरह जनपद में तमाम ऐसे विद्यालय हैं जो ऐसी स्थिति में हैं। इस अवसर पर काशी प्रांत के वरिष्ठ उपाध्याय रामरतन विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अतुल तिवारी, कोषाध्यक्ष दिवाकर मौर्य, उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, मुरली मनोहर, राजेन्द्र सिंह, शैलेश गौतम, सिकंदर कनौजिया, सचिव विद्याधर मिश्रा, पंचायत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष बंटी अग्रहरी, उपाध्यक्ष मानिक चन्द्र मौर्य, जिला कार्यकारिणी सदस्य राज बहादुर पाल, मो. समीम, संजय पाल, शशिधर चौहान, श्याम लाल पटेल, राम रूप पाण्डेय, जन्मेजय मौर्य, राहुल शुक्ला, अमरनाथ शुक्ला, डा. श्यामरथी यादव, परवेज अहमद खान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 7161270476530431951

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item