भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की जिला व नगर युवा इकाई की कार्यकारिणी गठित

 

जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की बैठक सिविल लाइन के पास स्थित एक होटल में हुई जहां मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष विवेक सिंह एवं कार्यक्रम अध्यक्ष जिलाध्यक्ष युवा इकाई अजय गुप्ता की उपस्थिति में जिला एवं नगर युवा इकाई की कार्यकारिणी की घोषणा की गयी। प्रथम चरण में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष विवेक सिंह एवं विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री आशीष चौरसिया, नगर अध्यक्ष सर्वेश जयसवाल एवं नगर महामंत्री संजय केडिया को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। जिला युवा अध्यक्ष अजय गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। घोषणा के अनुसार जिला महामंत्री युवा इकाई अभिताष गुप्ता, उपाध्यक्ष विष्णु सहाय, अभिषेक बैंकर, संजीव साहू, कोषाध्यक्ष राजकुमार कश्यप, सह कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, राजेन्द्र सेठ, संगठन मंत्री मोहम्मद बिस्मिल्लाह, दिलीप साहू, जिला मंत्री रसल बरनवाल, रवि शर्मा, गोपाल जी साहू, राहुल मौर्या, संयुक्त मंत्री राहुल साहू, अरुण केसरी, सिराज अहमद, विपुल सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी आलोक सेठ चुने गये। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शशि गुप्ता, जय सिंह मौर्या, अभिषेक गुप्ता, राजेश किशोर की घोषणा हुई। इसी तरह नगर युवा इकाई के अध्यक्ष अमित जायसवाल ने कोषाध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा, सह कोषाध्यक्ष श्याम सोंथालिया, उपाध्यक्ष अखिलेश प्रकाश मौर्य, महेश सेठ, विनय गुप्ता, संगठन मंत्री घनश्याम गुप्ता, उज्ज्वल बरनवाल, नगर मंत्री नितिन सोनकर, अंकित केडिया, यश बैंकर, संयुक्त मंत्री हिमांशु अग्रहरि, रितेश साहू, सोशल मीडिया प्रभारी अनुज दुबे, सह सोशल मीडिया प्रभारी दीपक केडिया बनाये गये। इसी तरह कार्यकारिणी सदस्य राम सोन्ंाालिया, नीरज विश्वकर्मा, रमन हरलालका, पूर्णेन्दु सिंह, रोहित साहू, गौरव सिंह बनाये गये। विशेष अतिथि नगर अध्यक्ष सर्वेश जायसवाल एवं नगर महामंत्री संजय केडिया ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुये संगठन हित में कार्य करने को प्रेरित किया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने व्यापारिक हित की लड़ाई में नौजवान कार्यकारिणी के व्यापारिक साथियों को सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। साथ ही आश्वस्त किया कि व्यापारी हित की लड़ाई में भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल सदैव अग्रणी भूमिका निभायेगी। नवचयनित जिला महामंत्री युवा इकाई अमिताभ गुप्ता ने सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया। संचालन जिला मंत्री मनीष देव ने किया। इस अवसर पर निखिलेश सिंह संरक्षक, शशांक सिंह पूर्व अध्यक्ष श्री दुर्गा पूजा महासमिति, अवनींद्र तिवारी, निशाकांत द्विवेदी, अश्वनी श्रीवास्तव, मनमोहन सिंह, जयकिशन साहू, रवि अग्रहरी, अजीत सोनकर, नीरज श्रीवास्तव, विनोद मौर्य, अनिल सेठ, मनीष गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 3600440296000656258

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item