जयंती पर याद किए गए शहीद - ए-आजम

 

जौनपुर। विकास खंड मछलीशहर की ग्राम पंचायत बामी के पंचायत भवन सभागार में बुधवार की शाम भगत सिंह की 115 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के आरम्भ में ग्राम प्रधान श्रीमती सरोज सिंह ने भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्जवलित किया तत्पश्चात उपस्थित ग्रामीणों ने बारी-बारी से उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उपस्थित बच्चों ने भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। लोगों को सम्बोधित करते हुए ग्राम प्रधान श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि भगत सिंह का त्याग बलिदान हमारे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।उनकी लोकप्रियता से घबराकर अंग्रेजी हुकूमत ने उन्हें राजगुरु एवं सुखदेव के साथ फांसी की सजा दी थी। चण्डीगढ़ एअर पोर्ट का नाम भगत सिंह के नाम से किये जाने के लिये उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की। आज के इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान के अलावा धर्मेंद्र गिरी,संगम गिरी, शिवप्रसाद दूबे, सुनील सिंह, नितिन मिश्रा, अश्विनी दूबे, नन्दलाल मिश्रा, रंजन सिंह, रोहित तिवारी, विनोद उपाध्याय और भारी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 1299861902651547293

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item