गणपति बप्पा मोरया जयघोष से शक्ति कुण्ड में विसर्जित हुईं गणेश प्रतिमाएं

 

जौनपुर। श्री गणपति पूजा महासमिति के नेतृत्व में चल रहा सात दिवसीय श्री गणेश पूजनोत्सव मंगलवार को सम्पन्न हो गया। समस्त पूजन समितियों द्वारा स्थापित की गयी भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन पूरे विधि-विधान से हुआ। इसके पहले महासमिति से जुड़े 54 पूजन समितियां प्रतिमाएं नगर के अहियापुर मोड़ पर क्रम से लग गयीं। नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिनेश टण्डन ने नारियल फोड़कर हरी झण्डी दिखाकर शोभा यात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा सुतहट्टी बाजार से होते हुये सब्जी बाजार के रास्ते कोतवाली चौराहा पहुंची जहां बने नियंत्रण कक्ष पर निर्णायक मण्डल के सदस्यगण में सोम वर्मा, नीरज शाह, अमर सेठ, दिलीप शुक्ला व संदीप पाण्डेय ने अवलोकन किया। इसके पश्चात शोभायात्रा चहारसू चौराहा, ओलन्दगंज से होते हुये प्रतिमा विसर्जन घाट नखास पहुंची जहां बने शक्ति कुण्ड में सभी प्रतिमाएं विसर्जित कर दी गयीं। शोभायात्रा के स्वागत में जगह-जगह जलपान व स्टाल लगाये गये। विसर्जन के दौरान संरक्षक अरशद कुरैशी, मुख्य ट्रस्टी संजीव यादव, अध्यक्ष संजय जाडवानी, संयोजक नवीन सिंह, उपाध्यक्ष विशाल खत्री, महासचिव दीपक जावा, प्रिंस सेठ, सुधांशु शर्मा, रंजीत साहू, आदर्श श्रीवास्तव, पवन मोदनवाल, विशाल चौरसिया, विवेक यादव सहित तमाम लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item