पेंशनर शिक्षक हमारे मार्गदर्शक हैं : अनिल यादव

जौनपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 ने प्रादेशिक महामन्त्री /जिलाध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में अखिल भारतीय पेंशनर एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यदेव सिंह का जनपद  में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया।  इस मौके पर अपने संबोधन में अनिल यादव ने कहा कि "प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 हमेशा अपने अग्रज पेंशनर शिक्षकों के हक की आवाज उठाता रहा है, आगे भी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा है।  पेंशनर शिक्षक निश्चित रूप से हमारे मार्गदर्शक हैं एवं इन्होंने बेसिक शिक्षा को गौरवांवित किया है। 

" कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ बदलापुर के अध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्र ने किया।  कार्यक्रम में प्रादेशिक उपाध्यक्ष /मंत्री बदलापुर राय साहब यादव, जिला मंत्री डॉ.भानु प्रताप राव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ बदलापुर के अध्यक्ष नंद कुमार यादव, मंत्री कैलाश नाथ रजक, खण्ड शिक्षा अधिकारी बदलापुर शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी,ए. आर. पी. द्वय डॉ. ओम प्रकाश गुप्त एवं उमेश दुबे, पूर्व यूटा मंत्री सच्चिदानंद यादव, पेंशनर शिक्षक जगदीश यादव, शिक्षक लाल बहादुर यादव, चंद्र प्रकाश यादव, गौरव यादव, निर्मलेंदु, कृष्णन, राजकुमार, अनुराग यादव, सुबाष यादव, विजय मौर्य, सहित सैकड़ों शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे I

Related

जौनपुर 4312030612008486145

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item