गृहस्थी के काम पर आत्मनिर्भर बने: देवेश

जौनपुर। तकनीकी युग में घर घर अपनी पैठ बनाने के लिए घरेलू आटा चक्की अब हर गृहणी की पसंद हो गई है। आने वाले समय में अनेक गृहस्थी के काम पर आत्मनिर्भर हर परिवार हो जाएगा। यह बातें एसटीसी आटा चक्की के नेशनल हेड देवेश सहाय ने शनिवार को कहीं।

वह यहां नगर के एक होटल में एसटीसी के डीलरों के अवॉर्ड फंक्शन में मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर उनका स्वागत एसटीसी के स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर विश्वनाथ मिश्रा एवं पंकज राय ने किया। कार्यक्रम में मौजूद 50 डीलरों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सभी डीलरों ने एसटीसी के तकनीकी गुणवत्ता एवं कार्य क्षमता पर संतोष जताते हुए कंपनी को सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम का संचालन एसटीसी की यूपी वेस्ट हेड वीरेंद्र दुबे ने किया। आभार अंकुश गुप्ता ने ज्ञापित किया।




Related

डाक्टर 7789252097045851554

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon


जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item