साहित्य वाचस्पति डा. क्षेम के जन्म शताब्दी पर फल वितरित

 जौनपुर। साहित्य वाचस्पति डा. श्रीपाल सिंह क्षेम का जन्म शताब्दी समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। क्षेमस्विनी संस्था द्वारा प्रातः 9 बाजे कचहरी रोड स्थित क्षेम उपवन में स्थित साहित्य वाचस्पति डा. श्रीपाल सिंह क्षेम की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। 

माल्यार्पण करने वालों में क्षेमस्विनी संस्था के संरक्षक एवं भाजपा प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह, अध्यक्ष प्रदीप सिंह, उपाध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम, महामंत्री डा. मधुकर तिवारी, पत्रकार लोलारख दूबे, कोषाध्यक्ष राम दयाल द्विवेदी, गोमती जनर्लिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. राम सिंगार शुक्ला गदेला, स्थानीय सम्पादक प्रकाश चन्द्र शुक्ल के अलावा सनी भट्ट, आनन्द तिवारी, ऋतिक पाण्डेय, शिवेन्द्र सिंह, गौरव सिंह, रणंजय सिंह, ऋषि प्रकाश सिंह, शशिशेखर सिंह, वेद प्रकाश सिंह, भीम सिंह, राजेश मौर्य, स्वतंत्र यादव, रिंकू सिंह, विनोद विश्वकर्मा आदि प्रमुख रहे। माल्यार्पण के उपरान्त जिला अस्पताल में रोगियों को फल वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एके शर्मा, डा. उपेन्द्र तिवारी, गुलाब चन्द्र यादव, अजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 746960719219712286

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item