पौधरोपण से प्रकृति एवं पर्यावरण का करें संरक्षणः वीरेन्द्र सिंह

 

सुइथाकला, जौनपुर। प्रदेश सरकार की मंशानुरूप पर्यावरण संरक्षण के अनुक्रम में जिला कमाण्डेंट के निर्देशन में होमगार्ड्स जवानों ने विकास खण्ड स्थित मां दुर्गा धरमहिया अमृत सरोवर भुसौड़ी में पौधरोपण करके लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। होमगार्ड्स बीओ वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि सम्प्रति प्रकृति एवं पर्यावरण को संतुलित एवं संरक्षित रखने का प्रमुख साधन पौधरोपण ही है। पौधरोपण द्वारा जहां हम प्रकृति का श्रृंगार करते हैं, वहीं हम पर्यावरण को भी संरक्षित करते हैं। कम्पनी कमाण्डर जगदम्बा प्रसाद तिवारी ने पौधरोपण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुये लोगों को पौधरोपण के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रेमनाथ शुक्ल, गजेन्द्र प्रकाश सिंह, हरिओम पाण्डेय, सरफुद्दीन, लीलू सिंह, राजेन्द्र सिंह, प्रवीण सेन उपाध्याय, बलराम वर्मा, मेवा लाल बिन्द, राजेन्द्र यादव, सुक्खू यादव, राम मूरत वर्मा, राज बहादुर यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 4341631016020156487

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item