सभा आयोजित कर दी गई श्रद्धांजलि

 

जौनपुर। लोकजनशक्ति पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों द्वारा जिलाध्यक्ष आनंद प्रेमघन के आकस्मिक निधन पर एक शोकसभा का आयोजन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया" पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा स्व. आनंद प्रेमघन सरोज के मिलनसार व्यवहार को याद करते हुए उनके द्वारा लोजपा स्थापना के साथ ही पार्टी के विस्तार में किये गए कार्यो को स्मरण किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए मृतक पुण्यआत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

 गौरतलब है कि विगत 30 सितम्बर को ह्रदय गति रुकने से इलाज़ के दौरान लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद प्रेमघन सरोज की आकस्मिक मृत्यु हो गयी थी। शोकसभा में प्रमुख रूप से एडवोकेट पवन सरोज, इस्लाम खान, डॉ. रामविलास, मोहम्मद महमूद, प्रदेश उपाध्यक्ष देवी प्रसाद गिरी, कमलेश अग्रहरि, मनोज सिंह, शिवबचन सरोज, श्यामलाल पासी, इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयो ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Related

जौनपुर 925676621587907652

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item