विजय सिंह अध्यक्ष, राजीव श्रीवास्तव चुने गए मंत्री


जौनपुर। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का चुनाव भारी गहमागहमी के बीच सम्पन्न हुआ , काटे की टक्कर में अध्यक्ष पद पर  विजय कुमार सिंह 13 वोटो के अंतर से जीत दर्ज किया वही मंत्री पद पर राजीव कुमार श्रीवास्तव ने मात्र 6 वोट के अंतर से सफलता हासिल किया । बरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन मौर्य चुने गए। 

सोमवार की सुबह से ही मतदान का कार्य शुरू हुआ , शाम 5 बजे वोटो की गिनती शुरू हुई , मतगणना में अध्यक्ष पद पर विजय सिंह को 56 वोट मिले, प्रमोद कुमार यादव को 43 मत प्राप्त हुआ।

बरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन मौर्य को 52 मत तथा प्रतिद्वंद्वी अशोक मिश्रा को 47 वोट मिले। 

मंत्री पद पर राजीव श्रीवास्तव को 52 ,आशीष त्रिपाठी को 46 मत मिला।

कनिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश गौतम, संयुक्त मंत्री मेंहदी रजा,संगठन मंत्री प्रदीप कुमार सिंह , क्रीडा मंत्री हर्षित श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ सिंह चुने गए।

Related

डाक्टर 1341182661611783983

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item