एसपी सिटी ने किया थाने का निरीक्षण , चेक किया शस्त्र

जौनपुर। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा0 संजय कुमार द्वारा थाना जफराबाद का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थाना कार्यालय के अभिलेखों के रख-रखाव एवं प्रविष्टियों को अद्यावधिक कराये जाने के साथ-साथ सक्रिय अपराधियों/दुराचारियों आदि अपराधियों की प्रभावी चेकिंग कराये जाने, शस्त्रों की साफ-सफाई कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। थाना पर नियुक्त आरक्षी को शस्त्र अभ्यास हेतु पुरस्कृत किया गया। थाना प्रभारी/अधिकारी/कर्मचारीगण से कार्यों की जानकारी लेते हुए लम्बित कार्य को तत्काल पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना जफराबाद, जौनपुर पर नियुक्त निरीक्षक/उ0नि0 स्तर के अधिकारीगण को विवेचनाओं के त्वरित विधिक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मचारियों को चेतावनी दी गई व उनको स्पष्टीकरण जारी किया गया।

Related

जौनपुर 5730732033186970568

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item