संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेंहदीगंज का दबदबा

 

जौनपुर। न्याय पंचायत कुंभ विकास क्षेत्र मड़ियाहूं की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेहंदी गंज के मैदान पर संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान कुंभ संजय कुमार जायसवाल तथा रविचंद्र यादव जिला मंत्री एवं जिला व्यायाम शिक्षक जौनपुर ने किया। कबड्डी जूनियर बालक वर्ग तथा जूनियर बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेंहदीगंज प्रथम पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहरइचा के खिलाड़ी द्वितीय स्थान प्राप्त किये खो खो बालक बालिका वर्ग में पूर्व मा विद्यालय मेहंदी गंज प्रथम तथा रानी पट्टी द्वितीय स्थान पर रहा। 

100 तथा 200 मीटर दौड़ जूनियर हाई स्कूल बालक वर्ग साहिल हाशमी मेंहदीगंज प्रथम कुन्दन गौड़ द्वितीय 200 मीटर बालिका किरण प्रजापति प्रथम सेजल गुप्ता द्वितीय 400 मीटर दौड़ में सरोज मेहंदी गंज प्रथम अभय यादव मेहंदी गंज द्वितीय 600 मीटर दौड़ में जीसस यादव रानी पट्टी प्रथम अभय यादव मेंहदीगंज द्वितीय प्राथमिक बालक वर्ग में 100, 200मीटर अंश जायसवाल ने की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किए। बालिका वर्ग में 100 ,200 मीटर में तनुश्री प्रथम तथा शिवांगी यादव जीती रही। कार्यक्रम के संयोजक नंद लाल यादव रहे तथा इस अवसर पर रमेश चंद्र यादव विष्णु गुप्ता प्रदीप यादव विशाल सिंह अमित यादव भैरव नाथ यादव विनोद कुमार ज्ञान प्रकाश यादव अब्दुर रहमान अमित मिश्रा शशांक मिश्रा प्रदीप आदि लोग उपस्थित रहे। निर्णायक के रूप में राघवेंद्र सिंह विजय भास्कर यादव आनंद यादव अनिल यादव अंकित जायसवाल अखिलेश यादव गुलाब चंद यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 8076438144896678589

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item