पुलिस पर पिटाई के बाद अवैध धन वसूली का लगा आरोप
https://www.shirazehind.com/2022/10/blog-post_350.html
खुटहन ( जौनपुर)26 अक्टूबर प्रधान पति को थाने में बन्दकर पुलिसकर्मियों द्वारा मार पिटाई के बाद अवैध धन वसूली करने के आरोपों की जानकारी होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया। बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर जुटे दर्जनों आक्रोशित ग्राम प्रधानो ने प्रधान संघ अध्यक्ष जगन्नाथ यादव के नेतृत्व पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया सभी ने एक सुर में उच्चाधिकारियों से आरोपित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की। न्याय नही मिलने की स्थिति में प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी दी।
उल्लेखनीय है कि कानामऊ गांव में सोमवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने गये उसी गॉव की प्रधान अनिता यादव के पति बिनोद यादव से एक पक्ष भिड़ गया। मामला थाने पर पहुंचने के बाद पुलिस ने प्रधान पति व दोनों पक्षों को थाने ले आयी। प्रधान पति का आरोप है कि थाने में पुलिस के द्वारा उनकी पिटाई की गई। उन्हे छोड़ने के एवज में बीस हजार रुपए लिए गए। प्रभारी निरीक्षक केके चौबे का कहना है कि गौण बस्ती में दो पक्षों में हो रहे विवाद के दौरान पहुंचे प्रधान पति एक पक्ष से मारपीट कर लिए। थाने में प्रधान पति सहित दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा लिख दिया गया। जिससे नाराज होकर ऐसा आरोप प्रधान पति पुलिस पर लगा रहे हैं।जो बेबुनियाद है।
बेबुनियाद है या सच है आप ही तय कर रहे हो बेबुनियाद कैसे बता रहे हो
जवाब देंहटाएंसब झूठ हो गये और आप की लिखावट सही है
जवाब देंहटाएं