धूमधाम से मनाई गई बापू और पूर्व प्रधानमंत्री मंत्री की जयंती

 

जौनपुर। इंग्लिश मीडियम प्राईमरी स्कूल चकताली, सिरकोनी जनपद जौनपुर में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी एवम् सादगी के प्रतीक लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूम धाम से मनाई गई। जिलाधिकारी महोदय जौनपुर एवम् बेसिक शिक्षा विभाग जौनपुर द्वारा निर्धारित पूर्व कार्यक्रम के अनुसार सर्वप्रथम समस्त विद्यालय स्टाफ तथा बच्चों के साथ झण्डा गीत गाते हुए प्रभात फेरी निकाली गई।  एसएमसी अध्यक्ष के साथ मिलकर हम सभी ने तिरंगा झंडा फहराया। तत्पश्चात् बच्चो के साथ हम सभी महात्मा गांधी जी एवम् शास्त्री जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। कक्षा 5 की छात्राओं द्वारा गांधी जी एवम् शास्त्री जी के आदर्शो एवम् विचारों पर व्यक्तव्य प्रस्तुत किया। बच्चों एवम् सभी  स्टाफ ने मिलकर स्वच्छता ही सेवा है, कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय एवम् ग्राउंड  की साफ सफ़ाई किया। सभी बच्चों को सहायक अध्यापिक शिप्रा सिंह द्वारा हाथ धुलाई के सारे स्टेप बताए गए। संचारी रोगों के बारे में तथा डेंगू से बचाव के लिए सभी को जागरूक करते हुए मैं ने बताया कि आप लोग इस समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, और मच्छरों को पनपने न दे। अंत में सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। 

          इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष रीता देवी, प्रधानाध्यापिका उषा सिंह, सहायक अध्यापिक रोली अस्थाना, पूनम राव, शिप्रा सिंह, प्रशिक्षु आरती यादव, सभी रसोईया मीना देवी, इंदा देवी, सुनीता देवी तथा सभी बच्चें उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 6501312924189209740

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item