जानिए क्यों होमगार्ड के जवानों की दीपावली अन्धेरे में बीतने वाली है

 

जौनपुर। जिले के होमगार्ड के जवानों की दीपावली अन्धेरे में बीतने वाली है, ये जवान अपना खून पसीना बहाकर विधानसभा 2022 चुनाव सम्पन्न कराया लेकिन आज तक उनका पारश्रमिक आज तक नही मिला। इन जवानों को  पूरा भरोषा था कि दीपावली से हम लोगों का भुकतान हो जाएगा तो हमारा घर में भी उजाला हो जायेगा।

विधानसभा 2022 चुनाव में जिले के आठ सौ 55 होमगार्ड के जवानों ने पहले चरण से लेकर आखिरी चरण तक ड्यूटी किया था , हर जवान का 14 हजार रुपये पारश्रमिक बना था , लेकिन भुकतान नही हुआ। आज कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे एक दर्जन से अधिक होमगार्ड ने अपनी पीड़ा मीडिया को सुनाई। सभी ने कहा कि हम लोगो एक महीने अपना घर छोड़कर पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य किया । चुनाव बीतने के बाद हम लोग अपने भुकतान होने की राह देख रहे है हमे पूरा विश्वास था कि दीपावली के मौके पर पैसा मिल जायेगा लेकिन आज तक भुकतान न होने से मेरे घर मे उजाला होना मुश्किल हो गया हैं। इस मौके पर रामधनी , उदयराज पाल, महेंद्र यादव, राधेश्याम, राजबली यादव, जयप्रकाश सिंह, सुनील तिवारी , फिरतू राम समेत कई होमगार्ड मौजूद रहे।

Related

जौनपुर 4884964981941649023

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item