जौनपुर में गगनचुम्बी जयघोष के साथ दुर्गा प्रतिमाएं शक्ति कुण्ड में विसर्जित

 

जौनपुर। मंगलवार को रुक-रुक कर हो रही तेज वर्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारम्भ हुआ जो शाम देर रात तक समाप्त हुआ। इस दौरान जय माता दी जैसे जयघोष से पूरा वातावरण देवीमय रहा। इसके पहले श्री दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा आयोजित दुर्गा पूजनोत्सव व शोभायात्रा का शुभारम्भ अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय ने अहियापुर पर पूजन के उपरान्त हरी झण्डी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। पूरी रात शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्ग पर चलती रही जो विसर्जन घाट नखास पहुंचकर गोमती तट पर बनाये गये शक्ति कुण्ड में प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। इस दौरान पूरे शहर में विद्युत सजावट के साथ आकर्षक झांकियां व मनमोहक लाग भी निकाली गयीं जो शोभायात्रा का खूबसूरत अंग रहा। महासमिति से जुड़े लोग चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के साथ तैनात रहे। तेज खराब मौसम के बावजूद भी लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा, तभी तो इस मौसम में भी विसर्जन देखने के लिये शाही व सद्भावना पुल पर हुजूम उमड़ा रहा। लगभग 200 प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ जहां अध्यक्ष अनिल अस्थाना व महासचिव राहुल पाठक के साथ पूरी प्रबंधकारिणी जुटी रही। 2 वर्षों की वैश्विक महामारी से उबरने के बाद इस बार लोगों में मेले में शामिल होने में गजब का उत्साह दिखायी पड़ा। कार्यक्रम का संचालन राजदेव यादव व हर्षित गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। मेले में आये लोगों प्रति आभार अध्यक्ष अनिल अस्थाना ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर संरक्षक इन्दूभान सिंह, शोभनाथ आर्य, श्रीकांत माहेश्वरी, विन्ध्याचल सिंह, अतुल मिश्रा, संतोष सिंह, निखिलेश सिंह, विशेष सदस्य राधेकृष्ण ओझा, मोती लाल यादव, शशांक सिंह, नीरज सिंह, उपाध्यक्ष मनीष देव, डा. विजय रघुवंशी, राम प्रकाश यादव, महेश जायसवाल, अमित गुप्ता, श्रीपाल यादव, विजय गुप्ता, लालचन्द्र निषाद, रोहित निषाद, रतनदीप निषाद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 2663775841315240132

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item