नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, प्रतिमा का हुआ विसर्जन

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर।  मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ  बुधवार देर शाम के साथ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दुर्गा जी को विदाई दी।

मां दुर्गा की प्रतिमा को समूचे नगर में भ्रमण के लिए निकाला गया। श्रद्धालुओं ने  अपने छतों के ऊपर से दुर्गा की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा किया। मां की प्रतिमा का भ्रमण नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए गांव उकनी में स्थित बने विसर्जन कुंड में मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन को लेकर विसर्जन कुंड के चारों तरफ गोताखोर, सफाई कर्मी की व्यवस्था के साथ सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे। उकनी  में बने विसर्जन कुंड में लगभग  4 दर्जन से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन के पूर्व में पूजा पंडालों ने मां की विधि विधान व मंत्रोच्चारण के बीच पूजन अर्चन किया। दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष कपिल मुनि गुप्त, संरक्षक चेयरमैन शिव गोविंद साहू, उपाध्यक्ष विजेंद्र जायसवाल व मंत्री भोला चौरसिया ने संयुक्त रुप से पूजा पंडालों के अध्यक्षों को मां की चुनरी ओढ़ाकर उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रतिमा विसर्जन के पूर्व में उप जिलाधिकारी मछलीशहर राजेश चौरसिया व सीओ अतर सिंह तथा थाना प्रभारी रमेश यादव ने दुर्गा के चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए पूजन अर्चन भी किया।

Related

डाक्टर 6910829005782048512

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item