किसान सम्मान निधि से वचिंत किसानों को चिंतित होने की जरूत नही , बस करना होगा यह काम

जौनपुर । किसान सम्मान निधि से वचिंत किसानों को चिंतित होने की जरूत नही है। उन्हें बस अपने ब्लाक पर बनाये गए हेल्पडेस्क पर जाकर भूलेख का सत्यापन कराना होगा यदि ई- केवाईसी नही हुआ है तो इसी डेस्क पर करा दे इससे वंचित किसानों को इस योजना का लाभ पुनः मिलना शुरू हो जायेगा। 

 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत कृषकों के भूलेख सत्यापन नहीं होने से जिले में एक लाख 35 हजार लाभार्थी किसान सम्मान निधि से वंचित हो गए है। वंचित किसानों को भूलेख सत्यापन एवं ई-केवाईसी के बाद ही उनके खाते में निधि भेजी जाएगी। भूलेख सत्यापन के लिए ब्लॉकवार हेल्पडेस्क स्थापित कर दी गई है। अपने नजदीकी हेल्पडेस्क से सम्पर्क/बातचीत कर किसान भूलेख सत्यापन करा सकते है तथा अपने नजदीकी सीएससी से ई-केवाईसी करा कर योजना का लाभ ले सकते है।

              जिले में करीब सात लाख 35 हजार किसानों को सम्मान निधि मिल रही है। हालही में 12वीं किस्त जारी हुई है। जिसमें से छह लाख किसानों के खाते में ही किसान सम्मान निधि पहुंच सकीं है। शेष एक लाख 35 हजार कृषकों का भूलेख सत्यापन नहीं होने के कारण उनकी किस्त रोक दी गई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर वंचित किसानों के लिए ब्लॉकवार हेल्प डेस्क/कंट्रोल रूम स्थापित की गई है। अपर जिला कृषि अधिकारी डा0 रमेश चंद्र यादव ने बताया है कि भूलेख सत्यापन नहीं कराने वाले एक लाख 35 हजार किसानों को सम्मान निधि नहीं भेजी गई है। इसके लिए कृषि विभाग की ओर से ब्लॉकवार नियुक्त प्रभारी बीज भंडार कर्मचारियों की सूची व उनका मोबाइल नंबर जारी किया गया है। किसान इन नंबरों पर फोन कर जानकारी ले सकते है। और अपना डाटा ठीक करवा सकते है। भूलेख सत्यापन के बाद ही वंचित किसानों के खाते में सम्मान निधि भेजी जाएगी।

             जनपद/विकास खंड स्तरीय हेल्प डेस्क - विकास भवन सभागर में शरद पटेल 9616616174,  उपकृषि निदेशक कार्यालय में मनोज सामन्त 05452357656, 9839254936, विकास खंड धर्मापुर- सुनील अनुरागी 9616354217, करंजाकला- प्रेमचंद्र मौर्या 9919368669, सिरकोनी- रविप्रकाश यादव 7755839903, सिकरारा- अरविंद कुमार 9792200009, बक्शा-सकल नारायण पटेल 9795071638, केराकत- अनिल कुमार 9125126572, मुफ्तीगंज- राम सिंह यादव 9076954751, डोभी- विकास सिंह 9044713515, जलालपुर- राघवेंद्र पटेल 8840852080, शाहगंज- आशीष गोस्वामी 9919501854, खुटहन- शेष नाथ बिंद 9120939825, सुइथाकला- ऋषिकेश गौतम 6393493669, बदलापुर-  बेचुराम 9451149018, महराजगंज- अक्षय लाल पटेल 9795697050, मछलीशहर- राजेंद्र प्रसाद यादव 9198360007, मुगराबादशाहपुर- सुनील कुमार वर्मा 9795301060, सुजानगंज- मनोज कुमार 7905876050, मडियाहूं- अनिल कुमार 7800663738, रामनगर- अनिल कुमार 9450321291, रामपुर - गुरुप्रसाद मौर्य 9616056520, बरसठी - सुभाष पाल 9793306008 इस काल सेंटर हेतु कंट्रोल रूम का नंबर उपलब्ध कराया जा रहा है जो प्रातः 08 बजे से रात्रि 08 बजे तक क्रियाशील रहेंगे, तैनात कर्मचारी किसानों का फोन काल रिसीव कर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करेंगे, जिससे समस्त पात्र कृषकों को आगामी किस्त समय से प्राप्त हो सकें।

Related

जौनपुर 8334907545939815923

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item