बाबू अवधेश सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

 

जौनपुर। विकास खंड मछलीशहर के गांव अदारी निवासी के सेवानिवृत्त शिक्षक बाबू अवधेश सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। रविवार की सुबह उन्होंने जीवन की अन्तिम सांस ली। जैसे ही यह समाचार क्षेत्र में फैला आस पास के गांवों के लोग उनके अन्तिम दर्शन के लिए उनके निज आवास पर जमा होने शुरू हो गये। श्री सिंह  लम्बे समय से बीमार चल रहे थे किन्तु पिछले सप्ताह उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। डाक्टरों के जबाव दे दिये जाने के बाद स्वजन उन्हें घर लाकर सेवा भाव कर रहे थे। आपको बताते चलें कि श्री सिंह लम्बे समय से प्राथमिक विद्यालय अदारी में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत रहें और 2007 में राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत किये जाने के बाद दो वर्ष सेवा विस्तार प्राप्त कर वर्ष 2010 में सेवानिवृत्त हुये।श्री सिंह लम्बे समय तक प्राथमिक शिक्षक संघ के मछलीशहर ब्लाक इकाई के अध्यक्ष भी रहे। उनकी मृत्यु के पश्चात  उनका पार्थिव शरीर निज आवास से उनकी कर्मस्थली अभिनव प्राथमिक विद्यालय अदारी में लाया गया। जहां उपस्थित लोगों ने जब तक सूरज चांद रहेगा, तब तक अवधेश सिंह का नाम रहेगा का नारे लगाते हुए उन्हें अश्रुपूर्ण विदाई दी। जहां से उनका शव अन्तिम संस्कार के लिए प्रयागराज ले जाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item