51 हजार दीपों से सजेगा चौकियां धाम का पवित्र कुण्ड, सांसद मनोज तिवारी भी लगाएंगे माँ के दरबार मे हाजिरी

 

जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में विगत कई वर्षों की भाती इस वर्ष भी देव दीपावली महोत्सव का आयोजन 7 नवम्बर को किया गया है। इस बार मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी मनीष वर्मा व विशिष्ठ अतिथि अजय साहनी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, सांसद समेत संत समाज के वरिष्ठजनो का आगमन होगा। मनोज तिवारी मृदुल गायक/अभिनेता/सांसद, जगतगुरू रामानुजाचार्य डा. स्वामी राघवाचार्य अध्यक्ष श्रीराम लला सदन देवस्थानम, हनुमान गढ़ी के महंत राजूदास जी महाराज, आचार्य महामंडलेश्वर, स्वामी कैलाशानन्द गिरी, आचार्य रामचंद्र महाराज उत्तराधिकारी जगतगुरू रामानंदाचार्य, स्वामी रामाभद्राचार्य महराज (पदम विभूषण) चित्रकूट समेत अनेक सन्त समाज के वरिष्ठ जनों का आगमन देव दीपावली महोत्सव में होगा। 7 नवंबर की सायं 6 बजे होने वाले इस महोत्सव की तैयारिया अब शुरू हो गई है। सरोवर की साफ—सफाई व्यवस्था आदि नगर पालिका द्वारा की जा रही है। मन्दिर परिसर समेत पवित्र कुण्ड में अनेक प्रकार के रंग बिरंगे फूलों व आकर्षण रूप से झालर लाइट लगेगा। यह आयोजन मां शीतला कार्यसमिति के बैनर तले होगा। इस आशय की जानकारी कार्यसमिति के अध्यक्ष विनय त्रिपाठी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

Related

डाक्टर 19096211017488197

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item