गोपी घाट पर 7 को होगा भव्य देव दीपावली महोत्सव

 

जौनपुर। धार्मिक संस्था श्री संकट मोचन संगठन ट्रस्ट जौनपुर द्वारा 7 नवम्बर दिन सोमवार की सायं 5 बजे भव्य देव दीपावली महोत्सव होगा जहां आदि गंगा गोमती मां की विधि—विधान से पूजन के साथ आरती होगी। इसके पहले दोपहर 12 बजे से रंगोली प्रतियोगिता होगी जिसके प्रतिभागियों को सायं 6 बजे आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जायेगा। उपरोक्त कार्यक्रम नगर के शाही पुल के बगल स्थित ऐतिहासिक गोपी घाट पर होगा जिसके मुख्य अतिथि हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. रॉबिन सिंह हैं। इसके अलावा तमाम विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। इस आशय की जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष आदित्य चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुये उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।

Related

डाक्टर 6324763227431403134

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item