सीडा की सभी समस्याओं का तत्काल किया जाय निस्तारण

 

जौनपुर  । जिला उद्योग बन्धु/सीडा उद्योग बन्ध/व्यापार बन्धु/श्रम बन्ध/बैंकर्स एवं व्यापारिक सुरक्षा फोरम की बैठक विकास भवन के सभागार में सम्पन्न हुई।        

             बैठक में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने उद्यमियों की समस्याओं को सुनते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया।        
            जिलाधिकारी ने एलडीएम को निर्देश दिया कि 01 सप्ताह में एचडीएफसी के एटीएम ठीक हो जाय। सीडा में एसी बस के ठहराव एवं सीडा बस स्टैंड तक टिकट किराया साफ्टवेयर में अपडेट्स कराये। सीडा में विद्युत काटते समय पूर्व में सूचित कर दे। सीड़ा में स्ट्रीट लाइट ठीक कराने और बदलने के निर्देश दिए गए। सीड़ा में टूटी नालियों एवं पटरी को मरम्मत करने की व्यवस्था की जाए। कालोनी के पार्क की मरम्मत कराये जाएं।      
              सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में 02 मॉडल शौचालय बनाए जाएं। सहायक श्रम आयुक्त के द्वारा निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता समूह योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी और अपील किया कि अधिक से अधिक मजदूरों का पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ लें।      
              जिला महामंत्री व्यापार मण्डल के आरिफ हबीब ने नगर पालिका/नगर पंचायतों में स्ट्रीट लाइटों को बदलने का आग्रह किया जिस पर जिलाधिकारी ने बताया कि जिन जगहों पर खराब है अवगत कराएं जल्द जल्द ठीक करा दी जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि नगर पालिका के साथ साथ जनपद के बाजारों को सुंदर बनाये जाने का प्रयास किया जा रहा हैं। लाईट और शौचालय बनाये जाएंगे। इंवेर्स्टर समिट के सम्बंध में तैयारी कर लेने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए।        
              बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक उमाशंकर सहायक प्रबंधक जय प्रकाश, वाणिज्य कर अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, नगर अध्यक्ष व्यापार मण्डल घनश्याम साहू उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 6719515838282421766

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item