जायसवाल समाज ने धूमधाम से मनायी सहस्त्रबाहु जयंती

 

जौनपुर। जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति के जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल के आह्वान पर कार्तिक शुक्ल सप्तमी तिथि को पूरे जिले में कुलदेवता कलचुरी बंश शिरोमणि राज राजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौक्के पर जिलाध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि कार्तिक मास शुक्ल पक्ष सप्ती श्रवण नक्षत्र के शुभ मुहूर्त दिन रविवार सतयुग के अंतिम पहर एवं तेत्रा युग के उदय काल में महाराजा कार्तवीर्य-महारानी पद्मनी ने अलौकिक तेज से परिपूर्ण एक सुन्दर बालक को जन्म दिया जिनका नाम कार्तवीर्यार्जुन रक्खा गया। आगे इन्हें हजारों नाम से पुकारा जाने लगा। जैसे- श्री राजराजेश्वर कार्तवीर्यार्जुन, सहस्त्रार्जुन, सहस्त्रावाहु आदि से तीनों लोकों में विख्यात हुए धार्मिक ग्रंथों एवं पुराणों में अनेक गाथाएं से परिपूर्ण वर्णन हैं। एक छोटे से लेख में सभी मुख्य घटनाओं का वर्णन करना सम्भव नहीं है। इस दौरान नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल के नेतृत्व में जिला महिला एव पुरूष अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अशर्फी लाल जायसवाल, कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल हरिओम, जिला महामंत्री ध्रुव जायसवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष अजयनाथ जायसवाल, नगर युवा अध्यक्ष विष्णु सहाय, हेमंत जायसवाल, उमेश जायसवाल, रामकृपाल जायसवाल, अतुल जायसवाल, शिवकुमार जायसवाल, नीरज जायसवाल, संदीप जायसवाल सहित समाज के तमाम लोग उपस्थित थे। अन्त में जिला आय व्यय निरीक्षक दिलीप जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। शाहगंज में महिला जिलाध्यक्ष रीता जायसवाल, केराकत में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, मड़ियाहूं में नगर अध्यक्ष विनोद जायसवाल एवं बदलापुर में नगर अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में विधि विधान से पूजन अर्चन कर कुलदेवता की जयंती मनायी गयी।

Related

जौनपुर 4724158090797483842

एक टिप्पणी भेजें

  1. जायसवाल परिवार एकता कीं सूत्र में सदैव आगे प्रगति करता रहे …..कार्यक्रमपदाधिकारी एवं व्यवस्थापक ….आभार ॥
    अनूप जायसवाल सूरापुर सुल्तानपुर✍️🙏🌺🌹

    जवाब देंहटाएं

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item