भाजपा के जिला मंत्री श्याम दत्त दुबे के पिता का निधन, शोक प्रकट
http://www.shirazehind.com/2022/11/blog-post_527.html
मड़ियाहूं, जौनपुर। भाजपा नेता व मछलीशहर जिला मंत्री डॉक्टर श्याम दत्त दुबे के पिता राधेश्याम दुबे का 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका निधन पैतृक घर हरीपुर भन्नौर में हुआ। उनका दाह संस्कार 'काशी मणिकर्णिका घाट' में किया गया।
जानकारी के अनुसार श्याम दत्त दुबे के पिता कुछ दिनों से बीमार चल रहें थे और गुरुवार की देर रात को अचानक तबीयत खराब हुई और उन्होंने उसी वक्त अंतिम सांस ले ली। उनके दुखद निधन से गांव व क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर है। पार्टी के शीर्ष नेताओं सहित अन्य प्रबुद्ध लोगों ने निधन पर शोक जताया है।