इंटरनेट मीडिया पर हर्ष फायरिंग करने वाला ब्यक्ति गिरफ्तार

 

सिकरारा(जौनपुर) इंटरनेट मीडिया पर हर्ष फायरिंग  का वीडियो वायरल करनें वाले ब्यक्ति को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उक्त ब्यक्ति का लाइसेंसी रिवाल्वर जब्त कर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई में जुट गई। 

थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने  बताया कि गहनी गांव निवासी प्रकाश नारायण सिंह ने इंटरनेट मीडिया पर हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल किया। पुलिस ने मामले की छानबीन किया तो पता चला कि उक्त ब्यक्ति के पड़ोसी के यहां बहूभोज का कार्यक्रम था। वही हर्ष फायरिंग करने के बाद प्रकाश ने वीडियो इंटरनेट मीडिया पर शेयर कर दिया था। शनिवार की सुबह थानाध्यक्ष ने उपनिरीक्षक कमलेश कुमार वर्मा, कांस्टेबल शशि चौहान व राजू के साथ उनके घर गहनी के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। प्रकाश द्वारा जिस लाइसेंसी रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग किया गया था उसको भी जब्त कर उसके लाइसेंस की निरस्तीकरण की कार्रवाई में जुट गए है।

Related

जौनपुर 4316307747242264541

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item