महेंद्र प्रताप यादव बने आईआईआईटी पुणे में असिस्टेंट प्रोफेसर

जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र के रमदेईया गांव के पूर्व छात्र नेता प्राथमिक विद्यालय गोंदालपुर विकासखंड महराजगंज के सहायक अध्यापक शैलेंद्र यादव के छोटे भाई महेंद्र प्रताप यादव का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। महेंद्र प्रताप यादव के चयन से परिवार व गांव में खुशी का माहौल है।


भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान पुणे महाराष्ट्र की ओर से घोषित रिजल्ट में महेंद्र प्रताप यादव का चयन कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में हुआ है। महेंद्र प्रताप यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बाबा परमहंस इण्टर कालेज औका और इंटर कॉलेज जौनपुर से पूरी की थी। बीटेक प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पचहटिया और एमटेक और पीएचडी मोती लाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग पढाई इलाहाबाद से की। नेट और गेट परीक्षा पास महेंद्र पास कर चुके हैं।


ज्ञात हो कि सीताराम यादव इन्टर कालेज रसिकापुर रमदेइया जौनपुर के शिक्षक अवकाश प्राप्त राम फेर यादव के पुत्र महेंद्र हैं। डॉ शैलेन्द्र यादव प्रदेश अध्यक्ष बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अनुज भाई है।

Related

डाक्टर 5121192209591296909

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item