भारतीय मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जानमाल की धमकी

 

जौनपुर। भारतीय मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिन्द ने मीडिया को बताया कि वह हमेशा शोषित अति पछडा समाज की हक—अधिकार के लिए आवाज उठाते रहते हैं। समय—समय पर पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान भी करते रहते हैं। इस समय वह एक मोर्चा जो भागीदारी परिवर्तन मोर्चा है, के नेता पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के साथ हैं। उन्ही के साथ भारतीय मानव समाज पार्टी गठबंधन में है। श्री बिन्द के अनुसार बीते 19 नवम्बर को रात 9.50 बजे किसी अज्ञात का कई बार फोन आया। फिर मैसेज के जरिये सन्देश आया कि तुम और तुम्हारे नेता मार खायेंगे। इसका मतलब वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसकी शिकायत बीते 20 नवम्बर को अपने नजदीक थाना क्षेत्र के पराऊगंज चौकी पुलिस से किया। इस बाबत श्री बिन्द ने कहा कि इस तरह के धमकी से वह पीछे नहीं हटेंगे। वह हमेशा शोषित समाज के लिए लड़ते रहंगे व बोलते रहंगे। चाहे कितना भी धमकी मिले, वह अपने समाज के हक व अधिकार की लड़ाई लड़ते रहंगे।

Related

डाक्टर 3368957689942500464

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item