शाहगंज में श्रीराम विवाह की कथा सुन झूम उठे श्रद्धालुजन

 शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के लक्ष्मी नारायण वाटिका में चल रही नव दिवसीय श्रीराम कथा के छठे दिन श्री राम विवाह कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई। श्रद्धालुओं ने राम विवाह की कथा को सुनकर अपने आपको धन्य समझा। राम विवाह कथा सुनने के लिए श्रद्धालु भारी भीड़ रही। श्री राम कथा मे बदलापुर के विधायक रमेश चन्द्र मिश्र व शाहगंज के विधायक रमेश सिंह पहुंचकर प्रभु श्री राम का आर्शीवाद लिये।

कथा वाचक विद्यांशु जी महाराज ने बताया कि श्रीराम के गुरु विश्वामित्र को संदेश मिला कि राजा जनक के महल में एक शिव धनुष है जो सीता माता ने उठा लिया था। जब यह बात राजा जनक को पता चली तो उन्होंने सभी राज्यों के राजाओं को संदेश दिया जो भी राजा इस धनुष को उठा लेगा, उसी से सीता का विवाह होगा। यह सुनकर स्वयंवर में सभी राजा उपस्थित हुए और धनुष को उठाने ला प्रयास किया लेकिन उठा न सके। यह सुनकर विश्वामित्र अपने शिष्य भगवान श्रीराम के साथ स्वयंवर में पहुंचे और भगवान श्रीराम ने अपने गुरू विश्वामित्र का लआदेश पाकर धनुष को उठाकर तोड़ दिया। राज महल श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। सीता माता ने भगवान श्रीराम के गले में वरमाला डाल दी। इस प्रकार विवाह संपन्न हुआ। राम विवाह का लीला कलाकारों द्वारा किया गया। यह दृश्य देखकर पंडाल में श्रद्धालुओं ने श्रीराम के जयकारे और सीता माता के जयकारे लगाया। श्रद्धालु भगवान श्रीराम के विवाह के उत्सव में जमकर झूमे। अवध धाम से पधारे महराज पवन दास जी महाराज का राम भक्तों ने आर्शिवाद लिया। राम विवाह समारोह में उपस्थित लोगों का सुभाष यादव चंदू ने सभी का सेवा सत्कार करते हुए राम विवाह लीला को विधि विधान से सम्पन्न कराया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सामाजिक संस्था का भी सहयोग रहा।

Related

जौनपुर 7355487181424836633

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item