किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित गिरफ्तार

 

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस को किशोरी से बलात्कार के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष संजय सिंह को सूचना मिली कि नाबालिग किशोरी से दुराचार के मामले में आरोपी अभियुक्त क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुये उपनिरीक्षक धुरेन्धर प्रसाद तथा कांस्टेबल अमित शुक्ला व विवेक मौर्य के साथ मौके पर पहुंचकर उक्त युवक को हिरासत में ले लिये। पुलिस द्वारा पूछे जाने पर उसने अपना नाम स्थानीय क्षेत्र स्थित शेषपुर निवासी शकील अहमद पुत्र अमान्नुलाह बताया। गौरतलब हो कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ स्थानीय थाने में धारा 376, 354, 452, 506 व 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत है। प्रकरण में पुलिस आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को चालान न्यायालय भेज दिया।

Related

डाक्टर 3583336815756355761

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item