उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मान हर जगह : अजीत कुमार सिंह

  जौनपुर। हमारा आंगन-हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन बीआरसी रामनगर में किया गया।खंड शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने कहा कि रामनगर सबसे पहले निपुण ब्लॉक बनेगा।विकासखंड रामनगर में विद्यालय को जो सबसे पहले निपुण बनाएंगे। उस विद्यालय के सभी शिक्षकों का विशेष सहयोग मेरे द्वारा दिया जाएगा।  बालवाटिका प्री प्राइमरी स्कूलों में 3 से 6 वर्ग के बच्चों को बेहतर ढंग से कार्य कर रही है।

हमारे विकास खंड के सभी एआरपी पूरे जोश से कार्य कर रहे हैं। जहाँ पहले विकासखंड रामनगर का कोई स्थान नहीं रहता था।आज जनपद में अपना स्थान बना पाए। जिसमें हमारे शिक्षकों के मेहनत का फल है। एआरपी विनोद कुमार सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं निपुण भारत मिशन के अंतर्गत पूर्व प्राथमिक एवं प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत कक्षा 1,2एंव3 हेतु निर्धारित अधिगम लक्ष्यों एवं उनको प्राप्त करने संबंधी जानकारी दिए। एआरपी श्रीप्रकाश सिंह ने बताया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकत्री जिनके द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में 52 सप्ताह के गतिविधि कैलेंडर पर कार्य करते हुए 3से6वयवर्ग के बच्चों की 80% अधिक उपस्थिति होने पर विकासखंड स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। एआरपी योगेंद्र सिंह ने बताया जिन विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति व शिक्षक डायरी,शिक्षण योजना बनाकर कार्य करें।

विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों का ससमय पालन करेंगे तो विद्यालय समय से  निपुण हो जाएगा। एआरपी प्रवीण सिंह ने कहा कि जो शिक्षक अपने विद्यालय में अच्छा प्रदर्शन करेगा।उसका विद्यालय समय से रिपोर्ट अवश्य बन जाएगा। एआरपी धनंजय सिंह ने बताया कि पूर्व प्राथमिक एवं बुनियादी शिक्षा में अभिभावकों का महत्वपूर्ण क्या है। जो अभिभावक अपने बच्चों का भविष्य को लेकर चिंतित होंगे तो बच्चा उनका भी वृद्धावस्था पर ध्यान देंगे।एआरपी श्रीप्रकाश सिंह के द्वारा सरस्वती वंदना किया गया।इसके बाद एआरपी विनोद कुमार सिंह द्वारा प्रेरणा गीत गाया गया।राजेश्वर मिश्रा अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ रामनगर द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह द्वारा कार्यशाला में आए सभी प्रतिभागियों सहित सभी का स्वागत किया गया। आज की कार्यशाला का सफल संचालन विनोद कुमार सिंह एआरपी एवं अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ रामनगर द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम में कक्षा 1 में पढ़ाने वाली सभी शिक्षक/शिक्षिका आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहित मनोज कुमार निगम,सच्चिदानंद चौबे नीरज दुबे,राकेश यादव,सत्येंद्र सिंह, अनुराग तिवारी,शैलेंद्र मिश्र,मनीष कुमार,अनीता देवी,रीता देवी,संगीता पटेल,अनिता देवी,लक्ष्मी चौरसिया,उषा पटेल,गीता देवी,विद्यावती आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 4713596033656704892

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item