भारत विश्व का पाँचवा सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है : दिनेश चौधरी

जौनपुर। नए वर्ष के पहले दिन केराकत के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज पूरा विश्व मंदी का शिकार है ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धन्यवाद देना चाहिए। भारत विश्व का पाँचवा सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। रक्षा क्षेत्र कृषि और टेक्रोलॉजी के क्षेत्र में भारत पूरे विश्व में निर्यात कर रहा है।

 मैं 5 वर्ष तक विधायक की भूमिका में क्षेत्र का इतना विकास किया जितना पिछले 70 वर्षों में नहीं हुआ। प्रत्येक गांव के बिजली, सड़क और समस्त मूल सुविधाओं से संपन्न कर दिया। मेरे विधायक होने के पहले यह कार्य मात्र 60% ही हुआ था। इसके अलावा कई बहुत बड़े कार्य किए जैसे अग्निशमन केंद्र, कृषि विज्ञान केंद्र समस्त अस्पतालों को आधुनिक सुविधाओं से संपन्न कराना, केराकत नगर का सुंदरीकरण का कार्य हुआ।

 सेनापुर शहीद स्मारक, पूज्य बाबा किनाराम आश्रम का निर्माण और विस्तार, गोमती नदी पर रुके हुए 2 सेतुओ का निर्माण, महिला डिग्री, राजकीय इंटर कॉलेज, शिक्षा और शांति व्यवस्था जैसे अनेक कार्य संपन्न हुए, 2022 के चुनाव परिणाम के बाद भी क्षेत्र के विकास कार्य में लगा हुआ हूं। पीड़ित लोगों की आवाज सुनकर उसका निस्तारण करना, केंद्र और प्रदेश सरकार की सारी योजनाओं को जिम्मेदारी और पारदर्शिता से उचित स्थानों और पात्रो तक पहुंचाना, असहाय मरीजों की चिकित्सा के लिए धन मुहैया कराना, तथा दबंगों द्वारा और अपराधिक तथ्यों द्वारा गरीबों को सताये जाने और पीड़ित होने पर उन्हें न्याय दिलाना तथा भारतीय जनता पार्टी के संगठन और कार्यकर्ताओं को उत्साहित रखने का अनवरत प्रयास कर रहा हूं।

सन 2024 के राष्ट्र नायक प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के विजय यात्रा के लिए दिन-रात परिश्रम करके उचित वातावरण का निर्माण कर रहा हूं। पार्टी और सरकार मुझे जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी उसे पूरा करने के लिए संकल्पित हूं।

पत्रकारों साहित्यकारों और बुद्धिजीवीयो के प्रति मेरा प्यार हमेशा से रहा है।

Related

JAUNPUR 8996794729417082382

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item