महिला संकुल स्तरीय संघ की अध्यक्ष बनीं वन्दना

 

सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बाकराबाद पंचायत भवन पर महिला संकुल स्तरीय संघ का गठन हुआ जिसमें वंदना मौर्या संघ की अध्यक्ष चुनी गई। ब्लॉक प्रमुख बंशराज सिंह, एडीओ आईएसबी देवेंद्र सिंह व ब्लॉक मिशन प्रबन्धक मनीष श्रीवास्तव की मौजूदगी में इसका गठन हुआ।

ब्लॉक मिशन प्रबन्धक मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि सीनियर सीआरपी टीम द्वारा 6 ग्राम संगठन के माध्यम से इस संघ का गठन हुआ है। इसमें वंदना मौर्या अध्यक्ष, प्रतीक्षा देवी सचिव, वन्दना कोषाध्यक्ष, निर्मला देवी उपाध्यक्ष, राधिका देवी उप सचिव चुनी गईं। ये संगठन समाज में नारी उत्थान, समूह की बहनों को रोजगार उपलब्ध कराना। उनको समय—समय पर सरकारी सुविधाओं से अवगत कराना। साथ ही नारी सशक्तिकरण और गरीबी उन्मूलन को बढ़ाया देने के लिए बनाया गया है।
ब्लॉक प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही है। ये योजना महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। उन्हें सरकार द्वारा रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस अवसर पर राम आसरे मौर्या, पोल्हन मौर्या, बृजेश कुमार, अंजना, आशीष कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related

JAUNPUR 1557466847410359731

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item