तेज रफ्तार की कार व बोलेरो पलटी, दो लोग घायल

 

सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के जफराबाद बाईपास पर शनिवार की रात को तेज रफ्तार कार तथा एक बोलेरो पलट गयी जिसमें कार सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायलों में एक को काफी गम्भीर चोट आयीं हैं।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के लाडनपुर गांव निवासी मनीष श्रीवास्तव पुत्र स्व. छोटे लाल श्रीवास्तव तथा अंकुर सिंह पुत्र राजकुमार सिंह कार से घर वापस आ रहे थे। उक्त बाईपास पास पर असंतुलित होकर कार बाईपास के नीचे गड्ढे में जाकर पलट गयी। कार को चला रहे मनीष श्रीवास्तव को काफी चोट आई है।अंकुर भी घायल हुए है। वहीं दूसरी तरफ कल्याणपुर बाजार निवासी व्यवसायी ओम प्रकाश जायसवाल व उनके नजदीकी अहकू राम अपने बोलेरो से शहर से घर आ रहे थे। बोलेरो उनका चालक खुर्शीद चला रहा था। बोलेरो बाईपास के छोर पर कबूलपुर जफराबाद मार्ग पर आकर पलट गयी। हालांकि संयोगवश सभी बाल—बाल बच गये।

Related

JAUNPUR 28960611046241638

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item