हत्या कर जलाई गई युवक की शव, पुलिस जांच में जुटी

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नारायणडीह गांव मे एक युवक की हत्या कर शव को जला दी गई। युवक का शव घर से एक किलोमीटर दूरी पर मिला है। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात हैं।


बताते है कि मुंगरा बादशाहपुर के नारायणडीह गांव निवासी क्षेत्र के एक कालेज के सेवानिवृत्त अध्यापक रधुराज यादव के पुत्र विनोद यादव उर्फ नन्हकू उम्र करीब 21 वर्ष की हत्या कर शव को जला दिया गया। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह उस समय हुई जब किसी ने जले हुए शव को देखा। परिजनों के अनुसार विनोद यादव (21) घर पर ही रहकर खेती किसानी आदि का काम करता है। मंगलवार की रात करीब 8 बजे वह अपने कमरे मे था। रात करीब 10 बजे किसी का फोन आया तो वह कमरे से बाहर निकल गया। परिजनों ने सोचा कि वह अभी कही जा रहा है थोड़ी देर में आ जाएगा। परिजन भी खाना खा कर सो गये। सुबह उठे तो विनोद को अपने बिस्तर पर न पाकर परिजन परेशान हो गए और उसकी खोजबीन करने लगे ।बुधवार की सुबह करीब 8 बजे किसी ने जानकारी दी कि एक युवक को नारायणडीह गांव के बरौलडीह के पास एक बाग मे एक टीन शेड के नीचे जलाकर मार डाला गया है। खबर मिलते ही हलकान परिजन मौके पर पहुंचे और देखा तो मृतक युवक विनोद यादव ही था। हत्या की बात सुनकर गांव मे सनसनी फैल गई बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस जहा मामले की जांच में जुटी है वही मुंगरा बादशाहपुर के थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम से ही पता चल पाएगा। आनन फानन में मौके पर सीओ मछलीशहर अतर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच कर परिजनों से घटना की जानकारी ली। गांव मे सुरक्षा के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। परिजनों का जहां रो रो कर बुरा हाल है वही मुंगरा बादशाहपुर पुलिस मामले की जांच में तत्परता से जुटी हुई हैं। वह सबसे छोटा पुत्र था।

Related

डाक्टर 8514487277511203730

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item