रामानुजम गणित को वैश्विक परिदृश्य में स्थापित किया: कुलपति

 

जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गणित विभाग द्वारा राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ, यह राष्ट्रीय कार्यशाला डी.एस.टी द्वारा अनुदानित है, इस राष्ट्रीय कार्यशाला का शीर्षक मैथमेटिकल एंड कंप्यूटर साइंस विश्लेषण पर आधारित आधारित है।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला यस मौर्य रही, कुलपति  ने कहा कि मैथमेटिक्स के जनक रामानुजम गणित को वैश्विक परिदृश्य में स्थापित किया,  बदलते हुए परिवेश में शोध के क्षेत्र में नवाचार कैसे हो, इसके संदर्भ में सभी गणित शास्त्रियों को प्रयास करना है, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि  पूर्व कुलपति प्रो. सुंदर लाल वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने कहा कि रामानुजम ने वह कार्य किया जो सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए स्वामी विवेकानंद ने किया था,  डी.एस.टी से आए हुए डॉ. ए.के सिंह ने कहा कि,  रामानुजम सोसाइटी से संचालित कार्यशाला बच्चों के गणितीय विकास मे अप्रतिम योगदान प्रस्तुत करेगा,  महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रो.श्री प्रकाश सिंह ने कहा कि आज वर्तमान परिवेश गणित, विज्ञान एवं शोध का है, हमको नई विधाओं के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है, महाविद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह जी ने मैथमेटिक्स विभाग द्वारा कार्यशाला का सम्पादन अच्छी पहल है, जो बच्चों में नवाचार के लिए  प्रेरणा देगा,  महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.आलोक सिंह ने कहा कि आज वर्तमान परिदृश्य गणित और शोध के साथ कंप्यूटर तकनीक से आगे बढ़ने की जरूरत है, आज वैश्विक परिदृश्य में कंप्यूटर हर व्यक्ति की जरूरत है, जिससे हम समाज को नई दिशा दे सकते हैं, राष्ट्रीय कार्यशाला के आयोजक सचिव डॉ.सत्यप्रकाश ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और राष्ट्रीय कार्यशाला के बारे में बताया, धन्यवाद डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने दिया तथा कार्यक्रम का संचालन  डॉ. शुशील तिवारी जी ने किया, कार्यक्रम में शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ.विजय कुमार सिंह डॉ राहुल सिंह मुख्य अनुशास्ता डॉ.राजीव रतन सिंह पूर्व प्राचार्य डॉ अरुण कुमार पूर्व प्राचार्य डॉ राधेश्याम सिंह डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह डॉ विजय यादव डॉक्टर ज्योति सिंह शैलेंद्र सिंह डॉ वंदना दुबे डॉ अजय दुबे डॉ हरिओम त्रिपाठी  डॉक्टर जितेश सिंह बृजेंद्र सिंह देवमणि दुबे आदि लोग उपस्थित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item