बच्चे होंगे शिक्षित तो देश का होगा विकास : डॉ सुषमा पटेल।

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय समसपुर स्थित स्व. नन्हकू यादव शिक्षण संस्थान में विधालय का  वार्षिकोत्सव तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ सुषमा पटेल ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया। इसी के साथ ही उन्होंने मेघावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।

इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बच्चे शिक्षित व संस्कारित होंगे तो देश व समाज का विकास होगा। शिक्षा ही देश की पहचान है। युवा ही देश के भविष है। बच्चों  के भविष्य को संवारने की दिशा में शिक्षक के साथ ही माता पिता को भी जिम्मेदारी निभानी होती हैं। विद्यालय के वार्षिकोउत्सव में नाटक के माध्यम से  समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर बेटियों की शिक्षा पर बल दिया गया।

छात्र-छात्राओं में प्रिया सिंह, प्रियंका यादव, साक्षी, अनमोल, आयुषी, नव्या, महक साहू, काजल साहू ,तनु सिंह, प्रियांशी, अनुपमा व सचिन आदि ने देश भक्ति , धार्मिक, पंजाबी नृत्य, राधा कृष्ण नृत्य,होली गीत पर नृत्य तथा  दहेज प्रथा, बाल विवाह, भ्रूण हत्या व बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। रिया मिश्रा व आयुषी ने स्वागत गीत  तथा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट राम शिरोमण यादव तथा संचालन शैलेंद्र यादव ने किया। प्रबंधक विनोद यादव तथा प्रधानाचार्या सीमा यादव ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर शैलेंद्र साहू, सुनीता साहू, सरिता, माधुरी, मधू सिंह, राकेश, आशीष, जयसिंह, प्रेमचंद्र, जगदीश,भोला पाल  रमेश, रामकृपाल, डब्लू सिंह, महेंद्र यादव, लाल बहादुर व वीरेंद्र कुमार बिंद आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related

जौनपुर 5121610338066768433

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item