जौनपुर आगमन पर शिवपाल यादव का हुआ जोरदार स्वागत

 

जौनपुर। वाराणसी—लखनऊ पर टिकरी महिमापुर डीह पर शिवपाल यादव का आगमन हुआ जहां उन्होंने बताया कि वह वाराणसी से लौट रहे हैं जो सपा संगठन को मजबूत करने में लगे लगे हैं। उन्होंने बताया कि मैं हमेशा पार्टी संगठन में साथ था, हूं तथा हमेशा रहूंगा। पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव के पद के उत्तरदायित्व का निर्वहन करूंगा। विपक्षी सरकार के नीति को खराब बताते हुए कहा कि ये सरकार सिर्फ सामाजिक, धार्मिक और राजनैतिक फूट डालने का काम कर रही है। हर जगह अपराध बढ़ते जा रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ, रोजगार का कोई बात नहीं करता। 2024 में हम सभी एक बार फिर से मजबूती से सरकार बनाएंगे। कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि ईमानदारी और निर्भीकता से अपना काम करें। इस अवसर पर मल्हनी विधायक लकी यादव के अलावा सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, प्रधान नंदलाल यादव, राजेन्द्र यादव प्रधान, पूर्व बीडीसी राजेन्द्र यादव, राजमणि यादव, राम आसरे यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related

डाक्टर 4828692054375379272

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon


जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item