टॉप 10 का अपराधी दो किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष सरपतहां के कुशल पर्यवेक्षण में गुरुवार को थाना सरपतहां पुलिस द्वारा 01 टाप-10 का शातिर अपराधि गिरफ्तार मंशूर कंकाली उर्फ मुन्शु पुत्र सहाबुद्दीन कंकाली उर्फ छंगू कंकाली निवासी सारीजहागीरपट्टी थाना-सरपतहां जनपद जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष को 02 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-33/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय जौनपुर भेजा जा रहा है।
*आपराधिक इतिहासः-*
1.मु0अ0स0 238/19 धारा 392 भादवि0 थाना सरपतहां जौनपुर।
2.मु0अ0स0 189/19 धारा 392/34 भादवि0 थाना सरपतहां जौनपुर
3.मु0अ0स0 257/19 धारा 392/34 भादवि0 थाना सरपतहां जौनपुर।
4.मु0अ0स0 204/19 धारा 392/34 भादवि0 थाना सरपतहां जौनपुर।
5.मु0अ0स0 -329/19 धारा 307 भादवि0 थाना सरपतहां जौनपुर।
6.मु0अ0सं0-33/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सरपतहा जौनपुर।