जानी मानी कथा वाचिका देवी शिवांगी किशोरी द्वारा भागवत कथा

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। दौलतिया महोत्सव समिति द्वारा आयोजित एवम श्री किशोरी जी सेवा आश्रम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित तथा विश्व सनातन धर्म संरक्षण यात्रा मुहिम के तहत सात दिवसीय "श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ " का आयोजन आगामी 28 फरवरी से किया गया है।

उक्त जानकारी दौलतिया महोत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रभानु ठाकुर ने देते हुए बताया कि उक्त कथा श्री किशोरी जी सेवा आश्रम चैरिटेबल ट्रस्ट, गुरुकुल वैदिक पाठशाला वृद्धा आश्रय एवम गौशाला प्रतापगढ़ मार्ग पर स्थित ग्राम इटहरा, मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर में श्रीमदभागवत कथा आगामी 28 फरवरी से 6 मार्च तक दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया गया है। जिसमे कथा व्यास जानी मानी कथा वाचिका देवी शिवांगी किशोरी जी होंगी। समिति के अध्यक्ष चंद्रभानु ठाकुर ने समस्त श्रद्धालु भक्तो से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर अपने जीवन को धन्य बनाने की भगवत भक्तो से अपील की है।

Related

JAUNPUR 19150139851328962

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item