राष्ट्रीय जायसवाल संघ ने किया कार्यक्रम , कई गांवों से जुटे तमाम स्वजातीय बंधु

 

मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कंचन बालिका इण्टर कालेज बंधवा बाजार में राष्ट्रीय जायसवाल संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले संगठन को लेकर दर्जनों गाँव के जायसवाल बंधुओं का कार्यक्रम हुआ। ह्रदय नारायण जायसवाल सेवानिबृत्त प्रधानाचार्य ने कुलदेवता भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुये दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया जिसकी अध्यक्षता संतोष जायसवाल प्रबंधक एवं संचालन विपिन प्रकाश जायसवाल ने किया।

इस मौके पर मंच के माध्यम से एक दूसरे से परिचय प्राप्त कर स्वजातीय लोग परिचित हुए जिसके बाद संगठन की मजबूती और समाज के उत्थान को लेकर उनके राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी। तत्पश्चात वक्ता शिव प्रसाद जायसवाल ने समाज के कुलदेवता भगवान सहस्त्रबाहु, गोत्र बंशज आदि के बारे में जानकारी दिया। प्रबन्धक संतोष जायसवाल ने संगठन की मजबूती को लेकर समाज को एकजुट रहने का मन्त्र सहित उनके राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक आदि लाभ या सम्मान दिलाने का भरोसा दिलाया।
इसी क्रम में अशोक जायसवाल, विजय प्रकाश जायसवाल, रतन लाल जायसवाल, शिव कुमार जायसवाल आदि लोगों ने संगठन की मजबूती को लेकर उपस्थित लोगों को एकजुट रहने और उनकी हर एक समस्या को गम्भीरता से लेकर अधिकांशतया निस्तारित कराने और उनके मान सम्मान को लेकर कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए प्रेरित किया| विपिन प्रकाश जायसवाल ने संगठन को एक सूत में बाँधकर ले चलने के लिए 11 सदस्यों की कार्यकारिणी बनाकर पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर रुप—रेखा तैयार किया।
साथ ही बताया गया कि 5 फरवरी तक समस्त पद के लिए नामांकन पत्र का क्रय किया जायेगा। 6 और 7 फरवरी तक पर्चा वापसी होगा और 26 फरवरी को समस्त पद का चुनाव/मतदान, मतगणना, परिणाम और प्रमाण पत्र वितरण किया जायेगा| ह्रदय नारायण जायसवाल सेवानिबृत प्रधानाचार्य ने समाज को संगठन की अधिकाधिक सदस्य बनने और अपने मान—सम्मान को प्राप्त करने के लिए एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए बढ़—चढ़कर हिस्सा लेने आदि की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा किया।
इस अवसर पर रामकुमार जायसवाल, संजय जायसवाल, जय प्रकाश जायसवाल, संतोष जायसवाल, अंशू जायसवाल, दीनदयाल जायसवाल, राजेश जायसवाल, गुड्डू जायसवाल, गुरु प्रसाद जायसवाल, रमेश जायसवाल, रामचन्द्र जायसवाल, पप्पू जायसवाल, राजेश जायसवाल, राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, राहुल जायसवाल सहित तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे|

Related

जौनपुर 9121281802846581249

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item