वाहन के धक्के से पुलिया टूटी, खतरा बढ़ा

 

सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कल्याणपुर बाजार में स्थित नहर की पुलिया किसी अज्ञात वाहन के धक्के से टूट गयी। अब तक नहर विभाग के कर्मचारियों ने उस तरफ ध्यान नही दिया। मालूम हो कि उक्त बाजार के बीच से मोथहा पम्प नहर निकलती है। पुलिया से सटकर नत्थनपुर सिरकोनी मार्ग है। उक्त स्थान पर मोड़ होने के कारण अक्सर पुलिया के कॉलर को कोई न कोई बड़ा वाहन टक्कर मार देता है जिसके चलते वह टूट जाता है। उस पुलिया पर इस समय स्थिति खतरनाक हो गयी है। ऐसी स्थिति में रात—बिरात अंधेरे में वाहन चालक अचानक नहर में जा सकते हैं।

Related

डाक्टर 6765418653455238394

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon


जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item