पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया अनीश यादव की किताब का विमोचन

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को पार्टी मुख्यालय लखनऊ में पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई के भतीजे 7वीं कक्षा के छात्र अनिश यादव द्वारा लिखित पुस्तकों ‘‘दि अननोन प्लेस‘ एवं ‘दि स्पैक्ट्रे कोर्स‘‘ का विमोचन किया गया। अखिलेश यादव ने इस किशोर लेखक की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 


सिर्फ 9 साल की उम्र में अपनी पहली किताब ‘दि अननोन प्लेस‘ से सबसे कम उम्र के लेखक के रूप में चर्चित अनिश यादव की 12वर्ष की उम्र में दूसरी पुस्तक ‘दि स्पैक्ट्रे कोर्स‘ आई है जिसमें जंगलों और एक दुर्लभ प्रजाति की खोज की कहानी है। 

जौनपुर की शाहगंज तहसील परवनपुर निवासी श्री अनिश यादव राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई के भतीजे हैं। उनके पिता अजय यादव है। अनिश को पियानों वादन का भी शौक है। इस अवसर पर राजेन्द्र चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष सहित शिवेन्द्र यादव, सिद्धार्थ यादव तथा शहजाद प्रधान की उपस्थिति उल्लेखनीय है।

Related

जौनपुर 1688550534755231470

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item