हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत सभी वर्गों को कांग्रेस से जोड़ा जाएगा: फैसल हसन

 

जौनपुर । हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत आज प्रदेश उपाध्यक्ष  मक़सूद खान के साथ जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज़ और कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने विभिन्न वार्डो में जनसंपर्क किया तथा हैंडबिल और कैलेंडर वितरित किया। भारत जोड़ो यात्रा के समापन के साथ ही कांग्रेस एक और अभियान शुरू करने जा रही है। 26 जनवरी से पूरे देश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत हो गई है इसमें समाज के सभी वर्गों को कांग्रेस से जोड़ने की कोशिश की जाएगी। कांग्रेस के इस कदम को इस साल देश के नौ राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता का विश्वास हासिल करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज़ ने बताया की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का जन संवाद कार्यक्रम भारत जोड़ो यात्रा की सफलता का विस्तार प्रारूप होगा। इस अभियान की शुरुआत 26 जनवरी, 2023 से शुरू  और 25 मार्च तक सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटी में चलाया जायेगा। अभियान ब्लाक स्तर पर उद्घाटन बैठक के साथ शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 2 महीने के कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ लेवल तक क्षेत्र वासियों से सम्पर्क साधेंगे। जनसंपर्क के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के मूल संदेश को भी जनता तक पहुंचाया जाएगा। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत युवा कांग्रेस, एनएसयूआई पूरे ब्लाक में बाईक रैली का आयोजन भी करेंगी। इसके प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, व्हाट्सएप आदि सभी स्तरों का इस्तेमाल किया जायेगा। कार्यक्रम की लॉन्चिंग के लिए आउटडोर विज्ञापन, पोस्टर, होर्डिंग द्वारा भी प्रचार किया जायेगा। इस अवसर पर अनील दुबे आज़ाद, दया राम पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष obc कांग्रेस, अजय भट्ट, नाजिम जावेद महमूद, मुकेश पाण्डेय, अली अन्सारी, सब्बल इक़बाल अदि मौजूद रहे

Related

डाक्टर 6310224577183510892

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item