सेवानिवृत्त होमगार्ड को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई, भावुक रहा पल

 

जलालपुर। थाना परिसर में बुधवार को सेवानिवृत्त हुए होमगार्ड को विदाई दी गई। विदाई समारोह का कार्यक्रम थानाध्यक्ष रमेश यादव के नेतृत्व आयोजित किया गया। इस अवसर पर

थानाध्यक्ष रमेश यादव  ने कहा कि, मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, उसका समाज से जीवन पर्यंत लगाव बना रहता है। समाज में सदैव सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना होता है। उन्होंने सेवानिवृत्त हो रहे होमगार्डों को आगे के जीवन में आध्यात्मिक पूंजी एकत्र करने की भी सलाह दी। होमगार्ड पद से सेवानिवृत्त हुए सत्यदेव दुबे के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।
विदाई के अवसर पर सेवानिवृत्त हुए  होमगार्ड काफी भावुक दिखे और पुलिस कर्मियों की ओर से दिए गए इस सम्मान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। विदाई समारोह कार्यक्रम थानाध्यक्ष द्वारा सेवानिवृत्त होमगार्ड को माला पहनाने एवं अंगवस्त्रम भेंट करने के साथ शुरू हुआ। इसी क्रम में सेवानिवृत्त होमगार्ड के साथ में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा चंदा लगाकर साइकिल सहित अन्य समान उपहार स्वरूप दिया गया। 
विदाई समारोह में महिमापुर ग्राम प्रधान श्रवण कुमार गुप्ता, भोजपुरी कलाकार चंदन वर्मा,एस आई  अवधेश प्रसाद सिंह, रामदरशराम,कांस्टेबल अवधेश,सुनील,अन्नद होमगार्ड
नरेंद्र, सुनील मिश्रा, राजेश यादव, प्रदीप दुबे, बृज भूषण उपाध्याय, अरविंद सिंह, शिव प्रकाश मिश्रा, चंद्र शेखर शर्मा,  सुजीत दुबे, नरेंद्र माली, कृपा दुबे,सोमनाथ यादव आदि दर्जनों होमगार्ड व पुलिस के जवान उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 1112530273970724869

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item