वन पर्यावरण मंत्री व भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष का आगमन 14 मार्च को

जौनपुर।प्राप्त प्रोटोकॉल के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना (वन पर्यावरण जंतु उद्यान जलवायु परिवर्तन विभाग ) व भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चन्द श्रीवास्तव जी 14 मार्च को ढाई बजे गाजीपुर से जौनपुर के लिए कार द्वारा प्रस्थान करेंगे।
साढ़े तीन बजे जौनपुर जिले के बॉर्डर पतरही बाजार में भाजपा मछली शहर जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा उसके बाद चंदवक केराकत में भी स्वागत होगा।
साढ़े चार बजे जौनपुर नगर की सीमा प्रसाद तिराहा धर्मापुर मोड़ पर जौनपुर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जायेगा उसके बाद चौकिया धाम जाएंगे वहां पर शक्तिपीठ माता शीतला माता मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे उसके साथ पांच बजे प्रस्थान कर पांच बजकर दस मिनट पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उत्तर प्रदेश राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट के सदर चुंगी आवास पर पहुचेंगे।
साढ़े पांच बजे बच्चा भइया के यहाँ से प्रस्थान कर पांच बजकर चालीस मिनट पर जौनपुर डाक बंगले लाइन बाजार पहुंचेगे ।
डाक बंगले पर भाजपा जनप्रतिनिधियों, जिला अध्यक्ष भाजपा, व भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
उसके बाद अधिकारियों संग बैठक करेंगे।
साढ़े छह बजे डाक बंगले से प्रस्थान कर कान्हा मैरिज गार्डन बाजिदपुर कन्हईपुर वन विहार रोड पर होली मिलन समारोह व अन्य कार्यक्रम में भाग लेंगे उसके बाद रात्रि साढ़े आठ बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
उक्त आशय की जानकारी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व कार्यक्रम आयोजक राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने दिया।