शासन की मंशा के अनुरूप समय सीमा के भीतर करे समस्याओं का निस्तारण

   

जौनपुर । प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम की उपस्थिति में तहसील सभागार शाहगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।       

        प्रभारी जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से सम्बन्धित मामलों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाए। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप समय सीमा के भीतर समस्याओं के निस्तारण कर दिया जाए। प्रभारी जिलाधिकारी के समक्ष कुल 122 प्रार्थना पत्र आए जिनमें से मौके पर ही 12 का निस्तारण कर दिया गया।             सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिला विकास अधिकारी बी.बी सिंह, उप जिलाधिकारी शाहगंज, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 6352796728173661429

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item