रंगों से सराबोर हुए डीएम, एसपी, जमकर थिरके अधिकारी


  जौनपुर।होली पर्व के दुसरे दिन पुलिस लाइन में धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीएम एसपी ने पुलिस के अधिकारियों और जवानों के साथ जमकर होली खेली साथ ही जमकर थिरकते नजर आए। पूरा पुलिस लाइन रंगों से सराबोर हो गया था। 

 8 मार्च को होली पर्व सकुशल सम्पन्न होने के बाद पुलिस के जवानों  ने पुलिस लाइन में होली मनाई ,जिसमें जिलाधिकारी  अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी,प्रतिसार निरीक्षक व पुलिस के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण द्वारा एक दुसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकानाएं एवं बधाई दी गयी। इस दौरान लोकगीत गायकों द्वारा फगुआ गीत और जोगिरा की प्रस्तुति की गयी।

Related

डाक्टर 4658339711217429506

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon


जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item